फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mana's funeral held in effigy

एमएनए के पुतले की शव यात्रा निकाली

Mon, 25 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 25 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। नगर निगम के पेयजल टैंकर के टायर गायब होने को लेकर भाजपाइयों का आंदोलन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमएनए के पुतले की शव यात्रा निकालकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। भाजपाइयों ने उन्हें कांग्रेस का एजेंट करार दिया।  

विज्ञापन

नगर निगम को विधायक निधि से मिले पेयजल टैंकर के टायर गायब हो गए। जिसके कारण इसका सद्पयोग नहीं हो रहा है। टायर गायब होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एमएनए को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। रविवार को भाजपाइयों ने एमएनए के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्षद वंदना गुप्ता ने कहा कि एमएनए ने 24 घंटे के अंदर पानी के टैंकर पर नए टायर नहीं लगवाए तो उनके खिलाफ आंदोलन तो होगा ही, मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्पित अग्रवाल ने जन सुविधा के लिए खरीदे गए पानी के टैंकरों के पहिये निकालने को आपराधिक घटना करार दिया। टैंकर गरीबों के काम न आ जाएं इसलिए ऐसा किया गया है। आलोक मिश्रा व सुंदरलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जानबूझकर ऐसी अधिकारी को हरिद्वार भेजा जो जनता को परेशान और भाजपा को बदनाम कर सके। इस  मौके पर अनमोल कुमार, आशुतोष शर्मा, उपेंद्र गुप्ता, ब्रजभूषण पांडेय, आरके शर्मा, शिमला देवी, सिद्धांत लोहट, मोहित चमोली, आकाश शर्मा, गौरव मिश्रा, संजय जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed