Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Making a video with a pistol proved costly, youth arrested

Haridwar News: तमंचे के साथ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 07 Jan 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Making a video with a pistol proved costly, youth arrested
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन


हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में तमंचा लेकर वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंजुल निवासी रावली महदूद सिडकुल के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। राजा बिस्कुट चौक से डेंसो चौक होते हुए होटल एचएमटी जाने वाले मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मोटरसाइकिल पर बैठा मिला। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि वीडियो में तमंचे के साथ दिखाई दे रहा युवक अंजुल ही था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि सत्यम नाम के युवक से उसने तमंचा लिया था। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed