{"_id":"b8afb85c611cc80a7ce04a5e7712a426","slug":"make-people-aware-landed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को जागरूक करने उतरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को जागरूक करने उतरे डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। एनजीटी की ओर से पॉलीथीन के खिलाफ दिए गए आदेश को लागू कराने के लिए तो प्रशासन कार्रवाई कर ही रहा है, जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ ने लोगों को पॉलीथीन के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूक करने का अभियान भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन
रविवार को ज्वालापुर के कटहरा बाजार में महानगर व्यापार मंडल की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान में जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ ने भी शिरकत की । इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट जयभरत सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों के साथ दुकानों में जाकर कपड़े के थैले बांटे। उन्होंने लोगों को पॉलीथिन के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनजीटी की ओर से हरिद्वार को पॉलीथीन मुक्त बनाने के आदेश हैं। इन आदेशों का सख्ती से पालन कराने से पहले प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी और कटहरा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश बिरमानी और महामंत्री विपिन गुप्ता ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान आशीष मेहता, अमित शर्मा, अमित गुप्ता, आशीष गुप्ता, अनूप त्यागी, कपिल कुमार, रमन व्याकुल, सतपाल, यश लालवानी, भूषण भसीन, आशुतोष झा, सुमित घेाष, अंकुश शर्मा, अमन वाष्र्णेय, विनोद गिरि, भूदेव प्रसाद, शुभम कोरी, गौरव गोपाल, राजू बधावन, मनोज ठाकुर दीपक मेहता धर्मपाल, राजेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन