फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Maintain proper traffic system: SSP

यातायात व्यवस्था को रखें बिल्कुल दुरुस्त: एसएसपी

Tue, 05 Apr 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Maintain proper traffic system: SSP
डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की समस्या सुनीं। जबकि अपराध रोकने के साथ ही यातायात व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए। कनखल, मंगलौर, बहादराबाद, भगवानपुर और एसआईएस की विवेचनाओं में धीमी गति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोविड प्रतिबंधों के हटने के बाद चारधाम यात्रा में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यातायात व्यवस्था में किसी तरह की ढील या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए यात्रा के दौरान दुर्घटना संभावित क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही सुव्यवस्थित यातायात प्लान लागू करते हुए सुचारु रुप से यातायात संचालित किया जाए। जिससे चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि चालान बुक की जगह चालान मशीन से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें। कोतवाली प्रभारी, थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व और संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संपर्क मार्गों से अतिक्रमण स्थलों को समय से चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जाए। जिससे जाम की स्थिति पैदा न हो। क्षेत्रों में लगातार गश्त, पीकेट एवं बैरियरों पर चेकिंग निरंतर जारी रखें। यात्रा सीजन में रोजगार, व्यवसाय के लिए बाहरी लोगों का हरिद्वार में आवागमन बढ़ जाता है। इसलिए सभी थाना क्षेत्रों में कंपनी, होटल व्यावसायियों का सत्यापन के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने सीएफओ, एफएसओ को फायर सीजन व चारधाम यात्रा देखते हुए एलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए। समय से विवेचना और लम्बित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed