{"_id":"69dd14b56b5bcd22e50afcce","slug":"maharana-pratap-sports-college-defeated-rr-pal-by-145-runs-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-147446-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने आरआर पाल को 145 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने आरआर पाल को 145 रनों से हराया
Mon, 13 Apr 2026 09:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
- अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ आठवां मुकाबला, विजेता टीम ने बनाए 333 रन
- सौम्य जोशी बने मैन ऑफ द मैच
हरिद्वार। केएलसीए की ओर से आयोजित तृतीय ओमा रानी तांगड़ी मैमोरियल में अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आठवां मुकाबला महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और आरआर पाल देहरादून के बीच खेला गया। इसमें महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने आरआर पाल को 145 रनों से हराया। सीएयू की ओर से स्वीकृत इस टूर्नामेंट में महाराणा प्रताप कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए। टीम की ओर से सौम्य जोशी ने 84 रन, निखिल खत्री ने 76 रन, आयुष मंडल ने 51 रन, वैभव ने 25 रन, आशुतोष ने 24 रन बनाए। आरआर पाल की ओर से गेंदबाजी में विहान नैथानी ने तीन , प्रज्जवल ने दो, केशव, सुमित रस्तोगी और अंगद ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर पाल की टीम 37.3 ओवर में 188 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने यह मुकाबला 145 रनों से जीत लिया। महाराणा प्रताप की ओर से गेंदबाजी में कृष्णा, आशुतोष और ओम ऐथानी ने 2-2 वहीं मयंक चौहान और वैभव ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सौम्य जोशी, फाइटर ऑफ द मैच विहान नैथानी, इंप्रेसिव प्लेयर निखिल खत्री को महाराणा प्रताप के कोच हरप्रीत सिंह और आरआर पाल के कोच संदीप पाल की ओर से प्रदान किए गए।