फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mahadan blood donation camp today

रक्तदान महादान शिविर आज

Sun, 31 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 31 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार।  ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ और साईं कुटुंब समिति की ओर से शिवालिकनगर के कलस्टर एस में समिति के कार्यालय के पास रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।  शिविर में स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर पुण्य कार्य में अपना योगदान दे सकते हैं। शिविर  जिला अस्पताल के ब्लडबैंक के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन

 रविवार को जिला अस्पताल के ब्लडबैंक की ओर से शिविर लगाकर रक्तदान कराया जाएगा।  ब्लडबैंक के  प्रभारी पैथोलॉजिस्ट डा. एसएन खान का कहना है कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती है, रक्तदान के 24 घंटे में ही शरीर में रक्त की पूर्ति हो जाती है। बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन महीने के समय के बाद रक्तदान कर सकता है। बताया कि रक्तदान करने  वाले व्यक्ति को रक्तदान करने पर मिले कार्ड पर एक साल के अंदर बिना बदले में रक्त भी उपलब्ध कराया जाता है। डा. खान ने  आह्वान किया कि रक्तदान महादान है। इसमें अवश्य पहुंचे। समिति की अध्यक्ष पूनम कपिल और सचिव विजय  गुप्ता ने बताया कि एस कलस्टर शिवालिकनगर में स्थित पार्क में 31 जनवरी दिन रविवार को सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed