फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   love something gets

प्यार में कभी कभी ऐसा हो जाता है

Sat, 05 Sep 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Sat, 05 Sep 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
love something gets

प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने कच्छा बनियानधारी गिरोह का सदस्य समझकर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। इस मामले में पंचायत कर युवक और प्रेमिका का विवाह कराने का निर्णय लिया गया है। मामला पास के ही एक गांव का है।

विज्ञापन


बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात रुड़की क्षेत्र का एक युवक गांव में रहने वाली युवती से मिलने आया था। दोनो में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक अक्सर युवती से मिलने आता रहता है। रात को जब वह गांव में पहुंचा तो कच्छा बनियानधारी गिरोह के खौफ के कारण गांव में पहरा दे रहे ग्रामीणों ने उसे बदमाश  समझकर दबोच लिया।
विज्ञापन


उसे एक मकान में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया। बाद में युवक ने हकीकत बताई तो मामला सामने आया। चर्चा यह भी है कि शुक्रवार को गांव में कुछ लोगों ने पंचायत कर युवक का उसकी प्रेमिका से निकाह कराने का निर्णय लिया है। हालांकि तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई बात नहीं कही गई है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी का कहना है कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed