फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Long queues of workers reminding of partition

विभाजन की याद दिला रही मजदूरों की लंबी कतारें

Mon, 30 Mar 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Long queues of workers reminding of partition
पुलिस द्वारा लौटाए गए लोग वापस आते हुए । - फोटो : HARIDWAR
कोरोना के प्रकोप से बचाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बीच हाईवे पर पैदल ही बच्चों और महिलाओं के साथ चले जा रहे मजदूरों की लंबी कतारों ने भारत पाक के विभाजन के समय की याद ताजा कर दी है। उम्र दराज लोग बताते हैं कि आजाद भारत में कभी भी इस तरह के हालात नहीं देखे। केंद्र सरकार से बुजुर्ग लोगों ने इस स्थिति को व्यवस्थित करने के लिए प्रभावी इंतजाम करने की अपील भी की है।
विज्ञापन

शिक्षाविद प्रोफेसर पीएस चौहान ने बताया कि 1947 में आजादी के समय जब देश का विभाजन हुआ तो आज भी उन्हें याद है लोगों की लंबी कतारें इसी तरह सड़कों पर दिखाई दे रही थी। अपना सब कुछ छोड़कर लोग अपने परिवारों, बच्चों महिलाओं के साथ इसी तरह भारत से पाकिस्तान और पाकिस्तान से भारत की ओर जाते दिखाई दे रहे थे। उनका दर्द भी देखा नहीं जा रहा था। तब से आजाद भारत में कभी ऐसे हालात दिखाई नहीं दिए। अब फिर ऐसी ही स्थिति दिखाई दे रही है। उनका मानना है कि सरकार को तुरंत लॉकडाउन करने से पहले इस तरह के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कुछ समय देना चाहिए था। या फिर सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराकर उनकी जरूरतों की पूर्ति का सामान मुहैया कराया जाना चाहिए। आधी अधूरी तैयारी के बीच ऐसे लाखों लोगों का सड़क पर उतर जाना इस बात को दिखाता है कि लोग अपने जीवन को लेकर भयभीत हैं। इस स्थिति से जनता को बचाने की जरूरत है। कनखल के बुजुर्ग धर्मपाल धीमान ने भी आजादी के समय का दौर देखा है। उन्होंने बताया कि इस तरह की परिस्थिति आजाद भारत में कभी नहीं दिखाई थी। आज जिस तरह से लोग भयभीत होकर अपने घरों को लौट रहे हैं, बंटवारे के समय पलायन का ऐसा ही नजारा दिखाई दिया था। उस समय भी भारत और पाकिस्तान के बीच अपना जीवन सुरक्षित करने के लिए लोग जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed