फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Locks of four shops were broken near the police post

Haridwar: पुलिस चौकी के पास चोरों ने लगाई सेंध, चार दुकानों के ताले तोड़ चुराया लाखों का सामान

Tue, 30 Aug 2022 10:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2022 10:21 PM IST
सार

धनपुरा में फेरुपुर से अम्बूवाला मार्ग पर बाजार है। बाजार में नवीन कुमार की ज्वैलर्स की दुकान है। नवीन कुमार रोजाना की तरह दुकान बंद कर रविवार को घर चले गए। सुबह दुकान के शटर के ताले टूटने की सूचना से उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Locks of four shops were broken near the police post
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर धनपुरा बाजार में रविवार रात में चोरों ने ज्वैलर्स समेत चार दुकानों के शटर के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया। सोमवार सुबह दुकानदारों को चोरी का पता चला। कस्बे में चार दुकानों में सेंधमारी होने से बाजार के अन्य दुकानदारों में हड़कंप है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


धनपुरा में फेरुपुर से अम्बूवाला मार्ग पर बाजार है। बाजार में नवीन कुमार की ज्वैलर्स की दुकान है। नवीन कुमार रोजाना की तरह दुकान बंद कर रविवार को घर चले गए। सुबह दुकान के शटर के ताले टूटने की सूचना से उनके होश उड़ गए। नवीन कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों ने शटर के ताले तोड़कर दुकान में रखे एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। बाजार में हरीश कुमार की हार्डवेयर की दुकान में भी सेंधमारी की गई।
विज्ञापन


हरीश कुमार ने बताया कि दुकान के शटर के ताले तोड़कर बीस हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया। दुकान से चोरी हुआ कुछ सामान खेतों में गिरा मिला है। आशंका जताई जा रही कि चोर घटना को अंजाम देने के बाद खेतों के रास्ते भाग गए। चोरों ने बाजार में सुलेमान और रहमान की मुर्गे की दुकानों के शटर के ताले भी तोड़ लिए। दोनों ही दुकानों से तराजू और बाट लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदारों ने चोरी की घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वैलर्स की दुकान पर 15 दिन पहले हुई थी चोरी
ज्वैलर्स नवीन कुमार की दुकान में 15 दिन पहले ही चोरी हुई थी। पुलिस इसका खुलासा भी नहीं सकी थी कि दोबारा चोरी हो गई। बाजार के दुकानदारों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए हैं। दुकानदारों ने कहा कि गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।


चार दिन पहले गोदाम की चोरी का नहीं हुआ खुलासा
धनपुरा में सेटरिंग के सामान के गोदाम में चोरी के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। धनपुरा में फारूक निवासी घिस्सूपुरा का सेटरिंग के समान का गोदाम है। 24 अगस्त की रात में अज्ञात चोरों ने गोदाम की दीवार फांदकर गोदाम में रखा सामान चोरी कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed