फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Locked truck driver-cleaner at knife point

चाकू की नोंक पर ट्रक चालक-क्लीनर को लूटा

Sat, 25 Mar 2017 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 25 Mar 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार-रुड़की हाईवे किनारे ट्रक में सो रहे चालक और क्लीनर से चाकू की नोंक पर साढ़े सात हजार की रकम लूट ली गई। डराते धमकाते हुए धारदार हथियारों से लैस दो बदमाश भाग निकलने में कामयाब रहे। घटना हरिलोक तिराहे के पास शुक्रवार रात करीब दो बजे के आसपास की है।

 ट्रक में  चालक हरीश एवं क्लीनर कुशपाल ट्रक में ही सो रहे थे। इसी बीच दरवाजा खोलकर दो बदमाश अंदर घुस आए। चाकू की नोंक पर बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर चाकू से हमला करने की धमकी दी। चालक एवं क्लीनर से करीब साढ़े सात हजार की रकम लूट लेने के बाद बदमाश फरार हो गए। डरे सहमे चालक क्लीनर ने ट्रक स्वामी अमित चौहान निवासी मोहल्ला चौहनान को घटना के बारे में सूचना दी।       
विज्ञापन

ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा। कुछ घंटों तक चालक- क्लीनर से बातचीत के बाद सुबह पुलिस को सूचना दी गई।  कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने चालक क्लीनर से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रक स्वामी  की ओर से दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


दरियादिली भी दिखाई      
लुटेरों ने दरियादिली भी दिखाई। उन्होंने चालक क्लीनर को लूटने के बाद उनका पर्स भी लौटा दिया। ये कहा कि पर्स में रोजमर्रा के खर्चे लायक पैसे छोड़े हैं। उन्होंने बदमाशों की उम्र 30-32 वर्ष बताई है। वे पेंचकस से दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए थे। माना जा रहा है कि वे आसपास के ही रहे होंगे। तभी घटना को अंजाम देकर पैदल ही चले गए।


ट्रक चालक ने बाइक सवार का हाथ तोड़ा
 कनखल क्षेत्र में साइड देने को लेकर हुए विवाद में एक ट्रक चालक ने लोहे की रॉड से वार कर बाइक सवार का हाथ तोड़ दिया। मोटरसाइकिल सवार की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार देर रात की है। क्षेत्र की हनुमंतपुरम कालोनी निवासी अभिषेक प्रधान अपने परिचित को छोड़ने के लिए सिंहद्वार चौक के पास गए थे। लौटते वक्त पीछे आ रहे ट्रक ने आगे निकलने के लिए हॉर्न दिया। इसी बात को लेकर ट्रक चालक से बाइक सवार की तू तू मैं मैं हो गई। सतीकुंड के पास पहुंचते ही ट्रक चालक ने कालोनी में घुसे मोटरसाइकिल सवार को घेरकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और ट्रक चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस चालक को अपने साथ थाने ले आई। युवक की पत्नी रेनू प्रधान ने चालक नवाब पुत्र बसीर निवासी इंद्राचौकी गली नंबर दो सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि हाथ में दो जगह हड्डी टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed