फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lock imposed on two medical stores

फ्रिज में गंदगी में रखे मिले इंजेक्शन, तीन स्टारों पर ताला

Tue, 17 Aug 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lock imposed on two medical stores
हरिद्वार। मेडिकल स्टोरों में नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर औषधि निरीक्षक ने छापा मारा। एक स्टोर में फ्रिज में गंदगी के बीच इंजेक्शन रखे मिले। इंजेक्शनों को टेंपरेचर के अनुसार रखने के निर्देश दिए। छापे की भनक लगने से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक मेडिकल स्टोर संचालक बंद कर भाग खड़े हुए। निरीक्षक ने तीन मेडिकल स्टोरों पर ताला लगवा दिया।
विज्ञापन

रानीपुर और सिडकुल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी रावली महदूद और सलेमपुर महदूद में औषधि निरीक्षक अनिता भारती को नशीली दवाइयां बेचने की सूचना मिली थी। उन्होंने मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। छापे की सूचना से कई मेडिकल स्टोरों के शटर गिर गए। संचालक स्टोर बंद कर भाग गए। मेडिकल स्टोर में रखे गए डस्टबिन में दवाइयों के रेपर की भी जांच की गई। जिससे पता चल सके कि कौन सी दवाइयां रेपर से बाहर निकालकर बेची जा रही हैं। छापे की भनक लगने पर स्टोर बंद कर भागने वाले ब्रहमपुरी में एक मेडिकल और दादुपुर में दो मेडिकल स्टोरों पर ताला भी लगवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed