फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'LIU keeps a close watch on social media'

डीजीपी ने दिए दीपावली के मददेनजर सतर्कता बरतने के निर्देश

Tue, 22 Oct 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
'LIU keeps a close watch on social media'
हरिद्वार। सूबे में चल रही क्राइम ड्राइव की समीक्षा करने पहुंचे पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने दीपावली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर खास नजर रखने को कहा। रोशनाबाद पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस अफसरों ने डीजीपी के समक्ष क्राइम ड्राइव का रिपोर्ट कार्ड़ रखा।
विज्ञापन

डीजीपी ने त्योहारी सीजन के तहत व्यस्ततम क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड से राउंड द क्लॉक चेकिंग कराए जाने को कहा। उन्होंने शहर के बाजार को भी अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में कदम उठाए जाने और अन्य विभागों का सहयोग इस दिशा में लेने की बात कही।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री के मिलावटखोरों पर भी शिकंजा कसने के निर्देश देते हुए डीजीपी ने क्राइम ड्राइव में सीआईयू की भी मदद लिए जाने की बात कही। साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाले शरारती तत्वों पर लगाम कसने के निर्देश दिए। एलआईयू को सोशल मीडिया पर खास नजर रखने की बात कही। सीमाओं पर खास चेकिंग को कहा। मौके पर एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी ट्रैफिक मंजूनाथ टीसी, एसपी देहात नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed