फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Liquor shops will remain closed for two days

आज शाम से दो दिन बंद रहेंगी शराब-बीयर की दुकानें

Sat, 12 Feb 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Liquor shops will remain closed for two days
14 फरवरी को मतदान को लेकर आज शाम छह बजे से अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों के साथ देसी शराब के ठेके अगले 48 घंटे यानी दो दिनों के लिए बंद हो जाएंगे। सभी दुकानें 14 फरवरी को मतदान संपन्न होने के बाद खोली जाएंगी। इस अवधि दुकान खोलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 के तहत प्रदेश के साथ ही जिले की 11 विधानसभा सीटों पर मतदान 14 फरवरी को होगा। जिसको देखते हुए निर्वाचन आयोग के नियम के तहत चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे से थम जाएगा। वहीं, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए शाम छह बजे से ही में शराब और बीयर की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। इसको लेकर आबकारी विभाग की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आज शाम के बाद सभी शराब की दुकानों को चुनाव संपन्न होने के बाद 14 फरवरी की शाम को खोला जा सकेगा। इस तरह प्रदेश में भी शराब और बीयर की दुकानें दो दिन के लिए बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि यदि कोई भी दुकानदार चोरी छिपे या दुकान खोलकर शराब की बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed