{"_id":"62ba06b14d593d2d5344cc25","slug":"lightning-s-eye-troubled-the-whole-night-haridwar-news-drn4157376196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की आंख मिचौली ने रातभर किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की आंख मिचौली ने रातभर किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। भीषण गर्मी में ज्वालापुर क्षेत्र में बार-बार बिजली के कट लगने से लोग बेहाल हो रहे हैं। रविवार की रात बिजली की आंख मिचौली ने परेशान करके रखा। देर रात में आपूर्ति चालू हुई। पर लो वोल्टेज से पंखे-कूलर हांफ गए।
रविवार की रात ज्वालापुर के चौहानान, हज्जाबान, कस्साबान, पीठ बाजार, पांवधोई, मैदानियान, घोसियान, कैथवाड़ा, कोटरावान, अहबाबनगर, शास्त्रीनगर, कड़च्छ सहित कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौली होती रही। रात करीब 10 बजे से पहले काफी देर तक सप्लाई ठप रही। इसके बाद एक बजे तक बार-बार विद्युत आपूर्ति चालू और बंद होती रही। एक बजे के बाद सही ढंग से सप्लाई चालू हुई तो लो वोल्टेज की समस्या बन रही।
कनखल, जगजीतपुर और उत्तरी हरिद्वार में भूपतवाला, खड़खड़ी सहित कई क्षेत्रों में भी बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। सोमवार को भी दिनभर यही हाल रहा। ज्वालापुर निवासी मेहराज खान, अब्दुल सुब्हान, विशाल, कपिल कुमार ने बताया कि एक तरफ भीषण गर्मी से बेहाल हैं। दूसरी तरफ अघोषित बिजली कटौती ने परेशान कर रखा है। विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। जिससे दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने से फाल्ट की समस्या ज्यादा बढ़ रही है। फाल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लेना पड़ता है।