{"_id":"570014054f1c1b2e01f00221","slug":"letter-to-drop-water-thdc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी छोड़ने को टीएचडीसी को लिखा पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी छोड़ने को टीएचडीसी को लिखा पत्र
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाने लायक पानी नहीं होने से अर्द्धकुंभ मेला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रबंधनिदेशक को पत्र लिखकर टिहरी डैम से नदि में अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाने लायक पानी नहीं है। यहां घुटने से नीचे पानी है। यात्रियों को लेटकर स्नान करना पड़ रहा है। शनिवार को मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने गंगा नदी और हरकी पैड़ी को आने वाली गंगा की अविछिन्न धारा व स्नान घाटों का निरीक्षण कराया। इसके बाद मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने अप्रैल में अर्द्घकुंभ के मुख्य स्नान सहित 5 स्नान पर्वों को उल्लेख करते हुए गंगा में पानी बढ़ाने के लिए शनिवार को टीएचडीसी के अध्यक्ष को पत्र भेजा है। गंगा में मात्र 7 हजार क्यूसेक पानी भीमगोडा बैराज तक पहुंच रहा है। इसमें से 6 हजार क्यूसेक पानी उत्तरी खंड गंगनहर में छोड़ा जा रहा है। भीमगोडा बैराज के फाटक पूरे खोल दिए जाने से भागीरथी बिंदु भूपतवाला से हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड घाट पर गंगाजल लाने वाली अविछिन्न धारा में जल ना के बराबर है। जल नहीं होने से श्मशानघाट खड़खड़ी में शवों की अंत्येष्टि करने में भी कठिनाई होने लगी हैं।
विज्ञापन