Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Less in government figures, the number of dengue patients outside is more

Haridwar News: सरकारी आंकड़ों में कम, बाहर डेंगू मरीजों की संख्या है ज्यादा

Sun, 03 Sep 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Less in government figures, the number of dengue patients outside is more

विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी के आंकड़ों में डेंगू मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। लेकिन वास्तविक स्थिति का आंकलन अभी भी नहीं हो पा रहा है। इसकी तस्दीक कर रहे हैं निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे मरीजों की सूची। हरिद्वार जिले में सरकारी जिला अस्पताल में महज तीन रोगी भर्ती हैं, जबकि निजी अस्पताल में मरीजों की संख्या सौ के पार है। बेहतर चिकित्सा सुविधा के चलते मरीज या तो प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं या फिर चिकित्सक की निगरानी में घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।



जिला मलेरिया अधिकारी की रिपोर्ट में बृहस्पतिवार तक जिले में कुल मरीजों की संख्या 103 बताई गई। इनमें 37 डेंगू आशंकित मरीजों का परीक्षण किया गया। कुल 14 मरीज पॉजिटिव मिले। इनमें 12 मरीज जिले से एक देहरादून और एक उत्तर प्रदेश का मरीज मिला था। नगर निगम क्षेत्र में ही शिवालिक नगर में 2, हरिद्वार शहर में दो, भूपतवाला में 1, कनखल में 2, जगजीतपुर में 1 बीएचईएल में 1 और ज्वालापुर में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि बताई गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को जो आंकड़ा आया उसमें 44 सैंपल लिए गए, जिनमें 22 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला मलेरिया विभाग की सूची में डेंगू मरीजों आंकड़ा बढ़कर 125 हो गया। हरिद्वार में सीमित लैब हैं जो रजिस्टर्ड हैं। इसके बावजूद लगभग 25 मरीजों में डेंगू की पुष्टि इन लैब से भी की जा रही है। अगर प्राइवेट अस्पतालों की मानें तो लगभग 250 मरीज प्रतिदिन जांच के लिए आ रहे हैं। एनएस-1, आईजीएम और आईजीजी लेवल के मरीजों की जांच में पुष्टि हो रही है। डेंगू आशंकित मरीज होने के कारण इलाज कराना शुरू कर देते हैं। चार से पांच दिन चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इस बीच एलाइजा जांच की रिपोर्ट सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------------

मलेरिया विभाग और ब्लड बैंक के आंकड़ों में विरोधाभास



जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक के आंकड़ों को मानें तो मलेरिया विभाग से जारी रिकॉर्ड में विरोधाभास है। ब्लड बैंक का दावा है कि अगस्त में जंबो पैक लगभग 65 और नॉर्मल प्लेटलेट की 200 यूनिट यहां से गंभीर रोगियों को उपलब्ध कराई गई है। वहीं जिला मलेरिया विभाग डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 125 बता रहा है।

-----------------



सरकारी और प्राइवेट में नहीं है ज्यादा अंतर

श्रेणी सरकारी प्राइवेट



पीआरबीसी 1100 रुपये प्रति यूनिट 1250 रुपये प्रति यूनिट

आरडीपी 300 रुपये प्रति यूनिट 500 रुपये प्रति यूनिट



एसडीपी जंबो पैक 11,000 रुपये 11,000 रुपये

एफएफपी 300 रुपये 500 रुपये



नोट : यह दर जिला अस्पताल रक्तकोष और मां गंगे ब्लड सेंटर से मिले दर के आधार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed