फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lawsuit filed against professor

प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा

Tue, 23 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 23 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। जेएनयू प्रकरण में गिरफ्तार छात्र नेता कन्हैया का फेसबुक पर समर्थन करने वाले ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोतवाली प्रभारी से मुलाकात की। मांग कि जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर प्रोफेसर को जेल भेजा जाए। इस मुद्दे पर भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है।

विज्ञापन

जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा विरोध पर उतरी हुई है। नगर विधायक मदन कौशिक के प्रतिनिधि किशन बजाज ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज के एक प्रोफेसर पर गिरफ्तार छात्र नेता के समर्थन में फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। भाजपा कार्यकर्ता कालेज में भी पहुंचकर आक्रोश दर्ज करा चुके है। मंगलवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा और विकास तिवारी, संजय चौहान, पूनम झा आदि की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता सीधे नगर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी से मुलाकात कर जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर प्रोफेसर को जेल भेजने की मांग की। कोतवाल से मिलने वालों में सरोज जाखड़, अनामिका शर्मा, संगीता गिरि, नमन गोस्वामी, संदीप अरोड़ा, विदित शर्मा, गौरव अरोड़ा समेत अनेक भाजपाई शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed