फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lakhs of devotees left behind several tons of garbage

मोक्ष और मुक्ति के शहर को गंदा कर छोड़ गए श्रद्धालु

Sat, 20 Nov 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees left behind several tons of garbage
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार पहुंचे लाखों श्रद्धालु गंगा घाट, पार्किंग और खुले स्थानों पर कूड़े के ढेर लगा गए। नगर निगम की तरफ से लगातार कूड़ा उठाने का काम करने के बाद भी दूसरे दिन भी पूरी तरह से सफाई नहीं हो पायी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को 14 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। स्नान पर्व के दौरान लाउड स्पीकर आदि से श्रद्धालुओं से पॉलिथीन का प्रयोग न करने और कूड़े के ढेर न लगाने का आह्वान किया गया। इसके बाद भी श्रद्धालु जगह जगह गंदगी छोड़ गए। शनिवार को भी गंगा किनारे हर जगह कूड़े के ढेर नजर आए।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में पॉलिथीन के साथ साथ कपड़े पड़े थे। रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में ढाबे और फड़ वाले भी कूड़ा फैलाने में पीछे नहीं रहे। शनिवार को नगर निगम ने अपने सफाई कर्मियों की टीम जब मैदान में उतारी तो हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा नजर आया। अपर रोड पर शहर कोतवाली से लेकर हरकी पैड़ी होते हुए भीमगोड़ा तक जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे थे। गंगाघाटों के साथ ही अपर रोड से लेकर हरकी पैड़ी तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे। जिनसे होकर लोगों केे गुजरना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही गंगा घाटों पर सफाई शुरू करा दी गई थी। देर रात तक कर्मचारी सफाई में जुटे हुए थे। शहर में यदि कहीं पर कूड़ा रह गया होगा तो रविवार की सुबह सफाई करा दी जाएगी।
देवानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार।
रात आठ बजे तक कूूड़ा डंपिंग ग्राउंड में 90 टन के करीब कूड़ा पहुंच गया था। इसके साथ ही देर रात तक 20 टन के करीब कूड़ा पहुंचने का और अनुमान है।
- गौतम धवन, इंचार्ज डंपिंग ग्राउंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed