Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lack of sign boards and reflectors increases the risk of accidents

Haridwar News: साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर के अभाव में बढ़ रहा हादसों का खतरा

Wed, 18 Nov 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 18 Nov 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Lack of sign boards and reflectors increases the risk of accidents
साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर के अभाव में बढ़ रहा हादसों का खतरा
विज्ञापन


सप्तऋषि। उत्तरी हरिद्वार के मुख्य मार्ग और हाईवे सर्विस रोड पर सुरक्षा उपकरणों की कमी वाहन चालकों व राहगीरों के लिए गंभीर संकट बन गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आबादी, आश्रम और होटल बाहुल्य व्यस्त क्षेत्र में आवश्यक साइन बोर्ड, दिशा सूचक चिह्न और रिफ्लेक्टर शीशे नहीं लगाए गए हैं। इस लापरवाही के कारण मार्ग पर हर समय सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
पारीख भवन से संजय बोहरा ने बताया कि विशेष रूप से फ्लाईओवर के नीचे सभी छोटे और बड़े अंडरपास मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी तीव्र गति को नियंत्रित करने के लिए छोटे-छोटे ब्रेकर बनाए जाना अनिवार्य है। इससे हादसा होने की आशंका कम हो जाती है।
विज्ञापन

गुरबख्श कौर धाम से बाबा सतनाम ने बताया कि अंधेरे और तीव्र मोड़ पर रिफ्लेक्टर तथा चेतावनी चिन्ह न होने से सामने से आने वाले वाहनों का सही अंदाजा नहीं लग पाता। इस कारण वाहनों के आपस में टकराने का खतरा लगातार बना रहता है। शांभवी आश्रम से नवीन शास्त्री ने बताया कि इस क्षेत्र में स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अभाव में बाहरी यात्रियों और चालकों को सही रास्ते का पता नहीं चल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्यास आश्रम से ईश्वर चंद्र ने बताया कि यहां पर भ्रम की स्थिति में कई चालक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन मोड़ लेते हैं और अंडर पास से सर्विस मार्ग पर सामने से अचानक वाहन आने से आए दिन वाहन चालकों के बीच कहासुनी और झगड़े की नौबत आ जाती है। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण से सर्विस मार्ग पर जल्द ब्रेकर बनवाने, सुरक्षा चिन्ह व रिफ्लेक्टर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed