फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Labor organizations demonstrated and sent a memorandum to the President

श्रम संगठनों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Tue, 29 Mar 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Labor organizations demonstrated and sent a memorandum to the President
केंद्रीय ट्रेड यूनियन-कर्मचारी महासंघों की ओर से घोषित दो दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल के आह्वान पर हरिद्वार संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के बैनर तले भेल, आंगनबाड़ी, उपनल, नगर निगम समेत कई श्रमिक संगठनों ने रैली निकाली। चंद्राचार्य चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को 19 सूत्री मांगपत्र भेजा गया।
विज्ञापन

सीटू के जिला अध्यक्ष पीडी बलूनी व एटक के जिलाध्यक्ष मुनरिका यादव ने कहा कि देश की लगभग सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी महासंघों की ओर से संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित ज्ञापन कई बार केंद्र सरकार को भेजे गए। सरकार ने श्रम संगठनों से वार्ता करना तो दूर मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कदम तक नहीं उठाया। इसके उलट मजदूर विरोधी नए-नए कानून बनाकर मजदूरों के अधिकारों के हनन करने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में संशोधन कर बनाई गई श्रम संहिताओं को रद्द कर पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

ईडीएस (आवश्यक प्रतिरक्षा सेवा अधिनियम) को समाप्त किया जाए। कृषि कानूनों के निरस्त होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के 6 सूत्री मांग पत्र को स्वीकृत करते हुए किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाए। इसके साथ ही अन्य मांगें उठाई गईं। प्रदर्शन करने वालों में एमपी जखमोला, पीडी बलूनी, इमरत सिंह, मुनरिका यादव, दीपक शांडिल्य, एमएस त्यागी, आरपी जखमोला, डीपी रतूडी, केपी केस्टवाल, अशोक चौधरी, बीरेंद्र सिंह, संदीप चौधरी, सौरव त्यागी, कदम सिंह, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह, एमएस वर्मा, विजयपाल सिंह, कालूराम जैपुरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed