कनखल स्थित महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज सतीकुंड में पर्यावरण प्रकोष्ठ की ओर से ‘वन टाइम यूज प्लास्टिक’ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी सामान बनाया गया। छात्राओं ने उत्साह से हिस्सेदारी की।
महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने छात्राओं के प्रयास एवं नवप्रयोग की सराहना की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीता जोशी ने छात्राओं का उत्साहवर्द्धन कर बधाई दी। डॉ. शशि प्रभा, डॉ. एमडी भास्कर और यासमीन अमीर ने प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। बीए प्रथम वर्ष की कृतिका शर्मा को प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की प्रियांशी गोयल को द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की ही स्वाति को तृतीय पुरस्कार दिया गया। बीए प्रथम वर्ष की नेहा सेन और तृतीय वर्ष की कीमती को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर पर्यावरण प्रकोष्ठ समिति की डॉ. प्रीति आत्रेय, डॉ. प्रेरणा पांडेय, डॉ. राखी सिंह, डॉ. निभा राठी, हिमानी, अनुराधा शर्मा, मोतिया शर्मा, अनुराधा चौधरी एवं प्रतिभागी छात्राएं उपस्थित रहीं।