{"_id":"ee5175c16597abb8be706e3d02507aa8","slug":"kidnnap-gangrape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण, गैंग रेप और फिर डेढ़ लाख में बेचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण, गैंग रेप और फिर डेढ़ लाख में बेचा
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sat, 30 May 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का तीन युवकों ने 21 दिन पूर्व अपहरण कर गैंग रेप किया। बाद में उसे हरियाणा के जींद में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। वहां भी किशोरी से दुराचार किया। यहां लोगों की सूचना पर जींद की महिला पुलिस ने किशोरी को बरामद कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर जींद पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंप दिया। अब बड़ौत पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आठ मई 2015 को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को तीन युवक अगवा कर ले गए थे। नशीला पदार्थ खिलाकर तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
इसके बाद उसे हरियाणा के जींद में एक व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। वहां भी उसके साथ रेप किया । स्थानीय लोगों को शक होने पर संबंधित व्यक्ति ने पहले उसे अपना रिश्तेदार बताया, लेकिन अगले दिन वह उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर जींद की महिला पुलिस सेल ने किशोरी को बरामद कर पूछताछ की तो उसने आप बीती बताई। इसके बाद महिला पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां बयान के आधार पर उसे परिजनों को सौंपने के आदेश हुए। इसके बाद जींद पुलिस 20 मई को किशोरी को परिजनों को सौंप गई।
विज्ञापन
उधर, पीड़ित के परिजनों ने बताया अपहरण के बाद कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को बड़ौत पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने किशोरी के बयान दर्ज किए। एसएसआई विजय सिंह ने बताया मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई होगी। आरोपियों के धरपकड़ के प्रयास भी किए जा रहे हैं।