फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   kidnapper arrives police chouki with son

अपहरणकर्ता बेटे को लेकर चौकी पहुंची मां

Sun, 14 Jul 2019 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
kidnapper arrives police chouki with son
एक सप्ताह पूर्व किशोरी को लेकर फरार हुए किशोर को लेकर उसकी मां ही शनिवार को रोड़ीबेलवाला चौकी पहुंच गई। मां ने किशोरी और बेटे को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने किशोर को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है जबकि किशोरी को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती से एक नाबालिग युगल तीन जुलाई को लापता हो गया था। किशोरी के परिजन ने रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस को इस बाबत सूचना दे दी थी। कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने रोड़ीबेलवाला चौकी पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस ने किशोरी को जल्द बरामद करने का आश्वासन देकर इस संबंध में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस अभी किशोरी की खोजबीन में ही जुटी थी कि शनिवार की सुबह अपहरणकर्ता की मां रोड़ीबेलवाला चौकी पहुंच गई। महिला ने पहले अपने नाबालिग बेटे और किशोरी को पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस की पड़ताल में भी आरोपी नाबालिग ही निकला। चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह रावत ने बताया कि किशोर को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है, जिसे कोर्ट में बयान के लिए जल्द पेश किया जाएगा। फिलहाल उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed