फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kherli's head Rupesh Chauhan honored with Nanaji Deshmukh Award

खेड़ली के प्रधान रुपेश चौहान नानाजी देशमुख पुरस्कार से सम्मानित

Thu, 13 Aug 2020 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kherli's head Rupesh Chauhan honored with Nanaji Deshmukh Award
खेड़ली गांव प्रधान रुपेश चौहान को नाना जी देशमुख और दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार - फोटो : HARIDWAR
खेड़ली गांव प्रधान रुपेश चौहान को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार ने नानाजी देशमुख और दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित किया। पहले यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते यह सम्मान समारोह नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने देश की सभी पंचायतों में ग्राम सभा को ई-सिस्टम से जोड़ने, स्वच्छता को बढ़ावा देने और विकास की प्रक्रिया में जन सहभागिता के आधार पर सर्वे कराया था। इसमें उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार ब्लॉक बहादराबाद के गांव खेड़ली को चयनित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24 अप्रैल को प्रधान को पुरस्कृत करना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते सम्मान समारोह नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार ने संबंधित पुरस्कार राज्य सरकारों को भिजवा दिए थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को खेड़ली के प्रधान को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार और दीन दयाल उपाध्याय पंचायतस शक्तीकरण पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के समन्वय से मिली नई दिशा
बहादराबाद। गांव को आधुनिक पंचायत बनाने में जुटे ग्राम प्रधान के साथ-साथ अधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिहोंने खेड़ली गांव को संजोने और संवारने में प्रधान के साथ समन्वय बनाकर एक नई दिशा देने का काम किया।गांव की सड़के और नालियां चकाचक है। अब पंचायत के विकास कार्यों का भुगतान चेक से न होकर ई-सिस्टम से होता है। गांव में सफाईकर्मी घर-घर जाकर कूड़े को एकत्रित करते हैं और फिर उसका निस्तारण होता है। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनने में ग्राम पंचाय सचिव अनुराग चौहान और जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed