फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kharna ritual completed, offerings will be made to the setting sun today.

सूर्य उपासना का महापर्व छठ : खरना अनुष्ठान संपन्न, आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

Mon, 27 Oct 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kharna ritual completed, offerings will be made to the setting sun today.
छठ महापर्व को लेकर खरना करती  महिलाएं । संवाद
सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन का अनुष्ठान खरना रविवार को संपन्न हो गया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के अपने कठिन निर्जल उपवास की शुरुआत कर दी है। इसके बाद अब सोमवार को अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और मंगलवार को उदीयमान ऊषा की किरणों को अर्घ्य देने के साथ यह महापर्व संपन्न होगा।
विज्ञापन


छठ पर्व के दूसरे दिन खरना अनुष्ठान की परंपरा सुबह से ही शुरू हो गई थी। व्रती महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर एकत्र हुईं और छठ माता की पूजा-अर्चना की। शाम होते-होते खरना प्रसाद बनाने की शुरुआत हुई। महिलाओं ने शुद्धता का ध्यान रखते हुए मिट्टी के चूल्हे पर गुड़, चावल और दूध से विशेष खीर तैयार की। पहले व्रती महिलाओं ने यह प्रसाद ग्रहण किया जिसके बाद इसे परिवार के अन्य सदस्यों में वितरित किया गया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जल उपवास शुरू हो गया।
विज्ञापन

गली-कूचों और मोहल्लों में छठ के कारण अलग ही रौनक छाई रही। कई महिलाओं ने खरना प्रसाद तैयार कर गंगा घाटों पर बेदी निर्माण को अंतिम रूप दिया और वहीं प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भजन-कीर्तन और अखंड सिंदूर की परंपरा
छठ महापर्व के दूसरे दिन पूरे वातावरण में पारंपरिक छठ भजन जैसे केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय और पहिले-पहिल कईलीं... आदि गीतों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। शाम को घाटों पर रोशनी के लिए लाइट और झालर आदि लगाकर सजावट की गई। कई परिवारों ने रात में गंगा घाटों पर ही भजन-कीर्तन में समय व्यतीत किया। खरना के दिन महिलाओं ने व्रत पर्व के प्रतीक अखंड सिंदूर की परंपरा पूरी की, जिसमें एक-दूसरे को नाक से मांग तक सिंदूर लगाकर निर्जल व्रत को सफलतापूर्वक संपन्न करने की कामना की गई।



समिति और संस्थाओं में विशेष उत्साह
छठ महापर्व को भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। तैयारियों में जुटे प्रमुख लोगों में पूर्वांचल उत्थान संस्थान के अध्यक्ष सीएम आशुतोष पांडेय, बीके राय, पूर्वांचल जन जागृति संस्था के संयोजक कमलेश्वर मिश्रा, व्रती निर्मला तिवारी, ललिता मिश्रा, सीतू मिश्रा, किरण, रानी चौबे, सुधा सिंह, शिप्रा शर्मा, मीनाक्षी सिंह, प्रेरणा, प्रीति मंजरी, आनंदमयी, अनामिका रंजन, मनीष रंजन सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

छठ महापर्व को लेकर खरना करती  महिलाएं । संवाद

छठ महापर्व को लेकर खरना करती  महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed