फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kejriwal reached Haridwar on a three-day tour

तीन दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे केजरीवाल

Sun, 06 Feb 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal reached Haridwar on a three-day tour
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार शाम हरिद्वार पहुंच गए। तीन दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल ने रविवार को सिडकुल स्थित होटल में चुनाव प्रबंधन से जुड़े पार्टी के पदाधिकारियों और प्रत्याशियों से बातचीत की। केजरीवाल सोमवार सुबह 11 बजे सिडकुल स्थित होटल रेडिसन ब्लू में पत्रकारों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

केजरीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रविवार को पार्टी प्रत्याशियों और चुनावी प्रबंधन से जुड़े लोगों से केजरीवाल ने मुलाकात की। मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष में जानकारी लेकर हर विधानसभा क्षेत्र की पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी की गारंटी योजनाओं को मतदाताओं के बीच साझा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है। आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का झुकाव है। देर रात तक केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी की। पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे पत्रकारों से बातचीत करेंगे। उनके साथ कर्नल अजय कोठियाल की मौजूद रहेंगे। मंगलवार को भी केजरीवाल हरिद्वार में रहेंगे। हालांकि अभी तक उनके कार्यक्रम जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed