फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kejriwal biggest liar politician: Vijayvargiya

केजरीवाल सबसे बड़े झूठे राजनेता: विजयवर्गीय

Tue, 08 Feb 2022 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal biggest liar politician: Vijayvargiya
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सभी राजनीतिक दलों में सबसे बड़े झूठे राजनेता हैं। वह केवल झूठी घोषणाएं करते हैं। बाद में उन्हें पूरा नहीं करते हैं। इसलिए पहले वह दिल्ली में की गई घोषणाओं को पूरा करें। उसके बाद ही उत्तराखंड के लिए घोषणाएं करें।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने भाजपा की जीत के लिए शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास की सोच को देखते हुए प्रदेश की जनता में भारी उत्साह है। भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने इस बार जो 60 के पार टारगेट लिया है। उसी के आसपास पार्टी की सीटें आएंगी।
विज्ञापन

एक चुनावी सर्वे में भाजपा को 40 से कम सीटें दिखाने और कांग्रेस को सर्वे में पहले के मुकाबले अधिक सीटों को दिखाने पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पिछले सर्वे को भी भाजपा ने झूठा साबित कर दिया था। तब भी सर्वे में भाजपा की सरकार में उत्तराखंड में नहीं बना रहे थे। लेकिन उत्तराखंड में भारी बहुमत से जीत दर्ज करते हुए पार्टी ने 57 सीटें जीत लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ऐसी घोषणा करते हैं, जिन्हें वह पूरा भी नहीं कर पा रहे हैं। जब से वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से दिल्ली में विकास ठप है। उन्हें ऐसी घोषणाएं करनी चाहिए, जो वह पूरी भी कर दें। इस दौरान शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने उन्हें अपना आशीर्वाद देते हुए राष्ट्र समाज के लिए कार्य का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed