फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Keep an eye on social media account

सोशल मीडिया एकाउंट पर रखी जाए कड़ी निगरानी

Sat, 29 Jan 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on social media account
कलक्ट्रेट में निरीक्षण करते प्रेक्षक । - फोटो : HARIDWAR
निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव कराए जाने के लिए शनिवार को प्रेक्षक प्रतिभा चौधरी, सुनील कुमार अग्रवाल और एचपीएस सरन ने कलक्ट्रेट में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रेक्षकों ने अधिकारियों से सोशल मीडिया प्रचार, प्रत्याशियों के सोशल मीडिया एकाउंट, समाचार चैनलों, समाचारों पत्रों में राजनीतिक दलों के विज्ञापनों एवं पेड न्यूज की निगरानी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। प्रेक्षकों ने कहा कि प्रत्याशियों के सोशल मीडिया एकाउंटों की नियमित जांच की जाए। एमसीएमसी अधिकारियों ने कहा कि 24 घंटे निगरानी की जा रही है। कार्मिकों की शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है। प्रेक्षकों ने कहा कि समाचार पत्रों की राजनीतिक दलों के प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों और पेड न्यूज की निगरानी में चौकसी बरती जाए। प्रेक्षकों ने कलक्ट्रेट में ही स्थापित सी विजिल कंट्रोल रूम और निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान नोडल अधिकारी एमसीएमसी विक्रम सिंह, सोशल मीडिया विशेषज्ञ डॉ. सुशील उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed