{"_id":"613ce9a28ebc3ec62c74fa2a","slug":"kapil-will-be-seen-as-para-commando-in-the-film-rohingya-haridwar-news-drn390111914","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म रोहिंग्या में पैरा कमांडो में नजर आएंगे कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म रोहिंग्या में पैरा कमांडो में नजर आएंगे कपिल
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिर कपिल गुर्जर
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डिर कपिल गुर्जर अब बड़े पर्दे की हिंदी फिल्म रोहिंग्या में सेकेंड लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अक्तूबर तक रिलीज हो जाएगी। फिल्म में कपिल गुर्जर पैरा कमांडो की भूमिका में बलबीर सिंह का किरदार निभाया है।
शिवालिक नगर हरिद्वार निवासी कपिल गुर्जर पेशे से बॉडी बिल्डर हैं। 32 वर्षीय कपिल सावधान इंडिया सीरियल में बॉडी गार्ड की भूमिका निभा चुके हैं। कई ब्रांडों के लिए एड भी करते हैं। इसके अलावा मॉडलिंग में करियर बना रहे हैं। कपिल गुर्जर के मुताबिक उन्होंने अपने करियर की पहली बड़े पर्दे की हिंदी फिल्म रोहिंग्या में अभिनय किया है। फिल्म में सेकेंड लीड रोल में पैरा कमांडो की भूमिका में हैं। फिल्म में उनका नाम बलबीर सिंह है और फिल्म निदेशक हैदर खान हैं। फिल्म की शूटिंग गुहाटी, भूटान और शिलांग में हुई है। 80 फीसदी शूटिंग आसाम में हुई है।
कपिल के मुताबिक फिल्म अक्तूबर में रिलीज हो जाएगी। फिल्म रोहिंग्या लोगों की समस्या और उसके शरणार्थी बनने की कहानी पर आधारित है। कपिल गुर्जर के मुताबिक रोहिंग्या नरसंहार पर पहली फिल्म है।
विज्ञापन
----------------------
फोटो
यूट्यूबर पुलकित बना रहे अपनी अलग पहचान
हरिद्वार। यूट्यूबर पुलकित गौड़ शॉर्ट फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवा रहा है। पुलकित कई नाट्य संस्थाओं से जुड़े हैं। यूट्यूब चैनल हैंडपंप पिक्चर्स से अलग पहचान बना रहे हैं। टूरिज्म स्टडी में स्नातक पुलकित फिल्मी दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं। पुलकित के मुताबिक बचपन से अभिनय का शौक रहा है। इग्नू से टूरिज्म स्टडी में स्नातक करने के साथ नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़े रहे। कई नाटकों में अभिनय किया। फिल्म निर्माण में रुचि के चलते शॉर्ट फिल्में बनाते हैं। ट्रेवल, क्राइम, नशा आदि विषयों पर बनाई उनकी फिल्मों को दर्शकों ने सराहना भी है। कुंभ मेले पर बनाई कई शार्ट फिल्मों को काफी पसंद किया।