फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanya Puja on Ashtami, Bhog offered to mother in temples

अष्टमी पर कन्या पूजन, मंदिरों में मां को लगाया भोग

Sun, 10 Apr 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kanya Puja on Ashtami, Bhog offered to mother in temples
मनसा देवी में अष्टमी पर हवन-पूजन करते हुए । - फोटो : HARIDWAR
चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर देवी मां के भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कन्याओं का पूजन किया।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नवरात्र के व्रत रखने वाले व्रतियों में अपने व्रतों का उद्यापन किया। सुबह चार बजे से ही लोग कन्या पूजन की तैयारियों में जुट गए थे। महिलाओं ने सुबह स्नान करने के बाद मां की पूजा अर्चना की और इसके बाद कन्याओं को जिमाने के लिए हलवा, पूरी, सब्जी तैयार की। सुबह छह बजे से ही व्रती लोग कन्याओं को बुलाने के लिए उनके घरों में पहुंचने लग गए थे। कन्या पूजन करने के बाद व्रतियों में प्रसाद ग्रहण कर व्रत का उद्यापन किया और इसके बाद मंदिरों में जाकर देवी मां के दर्शन किए। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर शहर के मां मनसा देेवी, मां चंडी देवी, मां मायादेवी, मां सुरेश्वरी देवी, मां शीतला देवी समेत अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां को हलवा पूरी का भोग लगाया। वहीं आज रामनवमी के अवसर पर भी कन्याओं का पूजन अधिकतर श्रद्धालु करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed