फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanwar has given life to business, now preparations for Chardham Yatra

कांवड़ यात्रा: कारोबारियों को दे गई बूस्टर डोज

Tue, 01 Mar 2022 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kanwar has given life to business, now preparations for Chardham Yatra
कोरोनाकाल के दो साल बाद फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा इस बार श्रावण मास की कांवड़ यात्रा जैसी रही। कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। करीब आठ दिन के कांवड़ यात्रा से धर्मनगरी के कारोबारियों को बूस्टर डोज मिली। इससे धर्मनगरी के कारोबारियों को बड़ी राहत मिली। अब चारधाम यात्रा से भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है। कारोबारी अब चारधाम यात्रा की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में हर तरह के व्यापार को तगड़ा झटका दिया है। धर्मनगरी का पूरा कारोबार ही श्रद्धालुओं पर टिका हुआ है। कोरोना में लगी पाबंदियों के चलते धर्मनगरी का पूरा कारोबार ठप हो गया था। दुकानदार कर्जदार हो गए थे। अब कोरोना का संक्रमण कम होने और पाबंदियां नहीं होने से इस बार फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा ने कारोबार को काफी राहत दी है। 21 फरवरी से शुरू हुई कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ हरिद्वार में उमड़ी। इससे कपड़े से लेकर नग-नगीने, मूर्ति, होटल, रेस्टोरेंट व अन्य दुकानदारों के मुरझाए हुए चेहरों पर चमक आ गई। 21 से 28 फरवरी तक कांवड़ कारीगरों से लेकर फड़ लगाने वाले दुकानदारों ने अपना डेरा जमा लिया था। कांवड़ यात्रा मंगलवार को समाप्त हो गई। इसके साथ ही अब हरिद्वार के दुकानदारों ने चारधाम यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु अपनी यात्रा शुरू करते हैं। संवाद
विज्ञापन

फाल्गुन मास में पहली बार कांवड़ियों की इतनी भीड़ देखी है। कोरोना काल में जो कारोबार ठप पड़ा था। उसकी भरपाई कुछ हद तक हुई है। चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजू वधावन, मूर्ति विक्रेता, सुभाष घाट
कोरोना काल में काम ना होने से काफी परेशानी हो रही थी। दो साल बाद बिना किसी रोकटोक के शुरू हुई कांवड़ यात्रा ने दुकानदारों को राहत दी है। अब चारधाम यात्रा को लेकर भी ऑर्डर दिया जा रहा है।
- सुमित चौधरी, कांगड़ा घाट पूजा सामग्री विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed