फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanha's cows are not getting caretaker in Hari's city

कान्हा की गायों को हरि की नगरी में नहीं मिल रहा रखवाला

Wed, 10 Nov 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Kanha's cows are not getting caretaker in Hari's city
देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सनातन धर्म के आधार गौ, गंगा और गीता का संदेश देने वाली धर्मनगरी हरिद्वार में ही गौ और गोवंश को कोई देखने वाला नहीं है। कुंभ नगरी की हर सड़क, गली और मैदानों में हिंदू धर्म की पूजनीय गौ माता को दर दर भटकते देखा जा सकता है। हरिद्वार और आसपास के इलाकों में कई गौशालाएं खुलने के बाद भी इनको आसरा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

देशभर के साथ-साथ आज हरि की नगरी में गोपाष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। लोग गौशालाओं में जाकर पूजन करेंगे और फिर उसकी सेल्फी लेकर फेसबुक पर भी अपलोड करेंगे। इसके बाद सालभर के लिए इन गायों को भूला दिया जाएगा। हरिद्वार में देहरादून जिले की सीमा हरीपुर कलां से लेकर कनखल तक सैकड़ों गाय सड़कों पर भटकती दिखाई देंगी। यह नजारा भूपतवाला, खड़खड़ी, भीमगोड़ा, मध्य हरिद्वार के सभी इलाकों, पॉश कालोनियों में दिखाई देता है। सड़कों पर भटक रही गांवों की व्यथा को न सरकारी सिस्टम सुन रहा और न गाय के नाम पर प्रवचन करने वाले। गायों का दूध बेचकर अपनी रोजीरोटी चलाने वालों की भी यही स्थिति है। दूध निकालने के बाद गायों को सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। जब दूध देने की काबिल नहीं रहती तो उसे कहीं दूर जाकर छोड़ दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन

एक तरफ तो हम गायों को पूज रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यह गाय अपना पेट भरने के लिए सड़कों पर ठोकरें खा रही हैं। एक दिन गाय को पूजने से कुछ नहीं होगा।
- पार्थ, विवेक विहार
यदि हम ठान लें कि गाय को बेसहारा नहीं होने देंगे और प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में एक गाय पाले तो सड़कों पर बेसहारा नहीं घूमेंगी। इसी से हमारा गोपाष्टमी का व्रत भी सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिकेत गिरी, उत्तरी हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed