फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kangri University will prepare for civil service examinations

अब आईएएस और पीसीएस भी तैयार करेगा गुरुकुल

Sat, 27 Nov 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Kangri University will prepare for civil service examinations
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की ओर से अब कॅरियर प्लानिंग एकेडमी में प्रशासनिक सेवाओं समेत अन्य परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग देगा। एकेडमी का देशभर का कोई भी छात्र लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आईएएस, पीसीएस, यूजीसी नेट, जेट परीक्षा आदि परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए कॅरियर प्लानिंग एकेडमी खोली जा रही है। एकेडमी को संचालित करने के लिए विवि के काउंसिल एकेडमी और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट से स्वीकृति मिल चुकी है। एकेडमी में विवि समेत देशभर के किसी भी कोने के छात्र-छात्राएं आकर तैयारी कर सकेंगे। सभी को नि:शुल्क कोचिंग कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दिसंबर में एकेडमी को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोचिंग में वैसे तो विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ फैकल्टी कोचिंग देंगे। इसके अलावा दिल्ली आदि स्थानों से विशेषज्ञों से भी विशेष लेक्चर कराए जाएंगे। देश के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत आईएएस, पीसीएस को भी एकेडमी में लाकर बच्चों को विशेष टिप्स दिलवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी में मिलेगी पुस्तकें
एकेडमी के कॉर्डिनेटर डॉ. मोहर सिंह मीणा ने बताया कि एकेडमी में आने वाले बच्चों को विश्वविद्यालय की सेंटर लाइब्रेरी से पुस्तकें भी दी जाएंगी। इसके लिए सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों को लाइब्रेरी में उपलब्ध कराया जा रहा है।

कॅरियर प्लानिंग एकेडमी का उद्देश्य बच्चों के सपनों का साकार कराना है। एकेडमी में कोचिंग के लिए जितने भी बच्चे आएंगे, उन सभी को कोचिंग दी जाएगी। एकेडमी में कोचिंग देने के लिए जगह की कोई कमी नहीं है।
- रूप किशोर शास्त्री, कुलपति, गुरुकुल कांगड़ी विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed