फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jwalapur police empty handed in cheating elderly woman of Rs 50,000

Haridwar News: बुजुर्ग महिला से 50 हजार की ठगी में ज्वालापुर पुलिस के हाथी खाली

Sat, 14 Feb 2026 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Jwalapur police empty handed in cheating elderly woman of Rs 50,000
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर 50 हजार और कुंडल ठगने के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों के बारे में कोई खास सुराग नहीं लग पाया है। इससे पहले भी कई ठगी के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन पुलिस इस पर लगाम कसने में असफल रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर की राजीव नगर कॉलोनी गोविंदपुरी निवासी आनंदी देवी के साथ टप्पेबाजी कर दी गई थी। वह रानीपुर मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। एसएमजेएन डिग्री कॉलेज वाली गली में तीन युवक उनसे बातचीत करने लगे। तीनों ने उन्हें बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लिया और उनके पास से 50 हजार रुपये की नकदी व कानों के कुंडल उतरवा लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ था। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अभी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने का दावा कर रही है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed