फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jitendra Narayan released from jail after four months

जितेंद्र नारायण उर्फ वसीम रिजवी चार माह बाद रिहा

Thu, 19 May 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Narayan released from jail after four months
धर्मनगरी के उत्तरी हरिद्वार स्थित वेद निकेतन में हुई धर्मसंसद में अमर्यादित भाषण के मामले में जेल भेजे गए उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी बृहस्पतिवार शाम को अंतरिम जमानत पर जिला कारागार से रिहा हो गए। खास बात यह है कि जितेंद्र नारायण का समर्थन करने वाले कई लोग और संत भी इस दौरान वहां नजर नहीं आए।
विज्ञापन

हरिद्वार में खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 2021 में 17 से 19 दिसंबर तक तीन दिन तक धर्मसंसद हुई थी। आरोप है कि
धर्मसंसद में जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी और कुछ संतों ने एक समुदाय विशेष के खिलाफ मर्यादित भाषण दिया था। यह भाषण तब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इसके बाद इन वायरल वीडियो के आधार पर कई लोगों ने यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ 23 दिसंबर को हरिद्वार कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने उन्हें नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने की अंतरित जमानत दी है। बृहस्पतिवार को शाम के समय जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई का परवाना जिला कारागार रोशनाबाद पहुंचा और उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। जेल से रिहा होने के बाद वह रोशनाबाद से हरिद्वार स्थित परशुराम घाट पहुंचे। यहां से वह गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के साथ गाजियाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed