फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   JE wrote a mail to his brother- take care of yourself, mother and father

Haridwar News: जेई ने भाई को मेल कर लिखा-अपना, मां और बाबूजी का ख्याल रखना

Fri, 29 Aug 2025 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
JE wrote a mail to his brother- take care of yourself, mother and father
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में होटल सिग्नेचर के अंदर जिंदा जलने से हुई 25 वर्षीय जेई मोहित कासनिया का आखिरी मेल परिवार को भीतर तक तोड़ गया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि घटना से कुछ देर पहले छोटे भाई को भेजे मेल में मोहित ने लिखा कि भाई, अपना और मां-बाबूजी का ख्याल रखना। उसकी छह माह पहले सगाई हुई थी और शादी की तैयारियां चल रही थी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में भी साफ हो गया कि जेई ने आत्महत्या की है, लेकिन अभी तक कारण साफ नहीं हो पाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव राजस्थान लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे मोहित (25) पुत्र कैलाश कासनिया निवासी मेड़ता रोड नागौर राजस्थान पंजाब के बठिंडा में सीपीडब्ल्यूडी में अवर अभियंता (जेई) के पद पर तैनात था। उसने होटल सिग्नेचर के कमरे नंबर 403 में चेक-इन किया था। दोपहर बाद कमरे से धुआं उठने पर स्टाफ ने पुलिस को खबर दी। मास्टर चाबी से दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर मोहित का शव जली हुई हालत में फर्श पर पड़ा मिला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात ही सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मोहित के परिजन और मंगेतर के पिता भी हरिद्वार पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोहित की छह माह पहले ही सगाई हुई थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। आईआईटी रोपड़ से पढ़ाई करने के बाद सीपीडब्ल्यूडी बठिंडा में तैनात था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed