{"_id":"78351ef49a0f059f30ebff1d21920f3c","slug":"jat-agitation-rally-in-support-of-the-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन के समर्थन में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन के समर्थन में निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जाट महासभा पंचपुरी ने हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन को समर्थन देते हुए रविवार को वाहन रैली निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और हरियाणा सरकार पर जाट आंदोलन को हिंसक बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर जाट बिरादरी से जुड़े सैकड़ों लोग भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए। हरियाणा के जाट आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ उन्होंने जोरदार नारेबाजी की। यहां से रानीपुर मोड़, ऋषिकुल और देवपुरा चौक पहुंचे और वहां से पैदल मार्च करते हुए डीएम आवास पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस अवसर पर महासभा के देवपाल राठी ने कहा कि जाट समाज हमेशा से ही देश के लिए खड़ा है। वह तभी उग्र होता है, जब उसके सम्मान को ठेस पहुंची है। कहा कि हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार की सहमति से शांतिपूर्ण आंदोलन को हिंसक बना दिया दिया है। जिसमें समाज के निहत्थे लोग मारे जा रहे है। महासचिव देवेंद्र कुंडू ने कहा कि आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। जाट महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री ने डीएम के माध्यम से विभिन्न मांगों केे लेकर ज्ञापन प्रेषित किया। डीएम के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह ने जाट महासभा का ज्ञापन लिया। इस अवसर पर सरदार दलजीत सिंह मान, राजबीर सिंह, अजय सोलंकी, हरपाल सिंह, सुदेश, नरेन्द्र, सुशील, नाथीराम, धर्मेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, कुशलवीर, नवीन, दीदार सिंह, रविकांत मलिक, आशीष चौधरी, उदयसिंह तोमर, डॉ. रकम सिंह, वीरेन्द्र पंवार, संसार सिंह मलिक, रोहित बालियान, मनीष चौहान, अजय चौहान, राजेन्द्र बलियान, विक्रम सिंह तोमर, अरविन्द्र मलिक, प्रतीक चौधरी, राजेेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन