{"_id":"627c0c162c3cde6e7d7d97d4","slug":"jagdishila-doli-went-on-excursion-after-bathing-in-the-ganges-haridwar-news-drn4114739145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पूजन कर देवभूमि भ्रमण के लिए रवाना देव डोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पूजन कर देवभूमि भ्रमण के लिए रवाना देव डोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा 23 वर्ष में प्रवेश करते हुए टिहरी की पट्टी ग्यारह गांव हिंदाव के विशौन पर्वत से चलकर बुधवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची। हरकी पैड़ी पर बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली के साथ ही गुमानीवाला से नागेंद्र देवता की डोली, लैंसडाउन से कालेश्वर महादेव की डोली ने भी गंगा स्नान किया। गंगा स्नान और पूजा अर्चना के पश्चात देव डोलियां उत्तराखंड भ्रमण पर निकली। पहले दिन हरिद्वार के विभिन्न शक्तिपीठों और देव मंदिरों की परिक्रमा की और सायंकाल हरकी पैड़ी में विश्राम किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के संयोजन में विगत 22 वर्षों से डोली यात्रा आयोजित हो रही है। बुधवार को यात्रा के हरिद्वार पहुंचने पर भारत माता मंदिर के श्रीमहंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि के सानिध्य में हरकी पैड़ी पर देव डोलियों ने गंगा स्नान किया। मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। जहां पर देवता निवास करते हैं। देव स्थानों को चिह्नित करने के लिए देव डोलियां उत्तराखंड में प्रतिवर्ष भ्रमण करती हैं। एक हजार देव स्थलों को चिह्नित किया है, जिन्हें लोग भूल चुके थे।
भारत माता मंदिर के श्रीमहंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि ने कहा कि देव डोली यात्रा उत्तराखंड को सांस्कृतिक एवं धार्मिक एकता के सूत्र में बांधते हुए जनजागरण का काम करती हैं। इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा के स्थानीय संयोजक आमेश शर्मा, नवीन दुबे, मनोज झा, गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष अनीता वर्मा, संरक्षक संजय वर्मा, वरुण शर्मा, अंकुर पालीवाल, संजय सिंघल, विनोद शर्मा, आशीष गोस्वामी, डॉ. समीर सिंह, तेज प्रकाश साहू, सुमित तिवारी, शाश्वत वशिष्ट, डॉ. विशाल गर्ग, रूप सिंह बजियाला, लक्ष्मण सिंह, केदार सिंह आदि मौजूद रहे।