फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Iron gate on the way to the ghat, protest

घाट के रास्ते पर लगा लोहे का गेट, विरोध प्रदर्शन

Tue, 28 Sep 2021 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Iron gate on the way to the ghat, protest
कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में अलकनंदा घाट पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। संजय चोपड़ा ने कहा कि सिंचाई विभाग ने अलकनंदा घाट पर श्रद्धालुओं और आम जनता के आनेजाने पर रोक लगाने के लिए घाट के बीचों बीच लोहे का गेट लगा दिया। उन्होंने गेट को तत्काल हटाते हुए घूमने वाला गेट लगाने की मांग की।
विज्ञापन

संजय चोपड़ा ने कहा कि उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग ने तुगलकी फरमान जारी कर घाट पर आने-जाने के रास्ते में गेट लगा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नमामि गंगे प्रोजेक्ट में गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण कर रही है, ताकि श्रद्धालु घाटों तक आ सकें। लेकिन यूपी सिंचाई विभाग ने अलकनंदा घाट के रास्ते में बीचोंबीच लोहे का गेट लगाकर सरकार की मंशा का मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन

गौरव चौधरी और राजेंद्र पाल ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के सिंचाई विभाग की परिसंपत्ति का बंटवारा जरूरी है। घाटों की साफ सफाई व्यवस्था उत्तराखंड सरकार करती है। घाटों के निर्माण एवं अन्य विकास कार्य भी उत्तराखंड सरकार की निगरानी में होने चाहिए। इस दौरान लालचंद सिंह, ऋषि पाल, भोला यादव, विजय गुप्ता, विनय वर्मा, जय सिंह बिष्ट, गौरव गोयल, सौरभ कश्यप, रामकिशोर रावत, सुनील बिष्ट, राहुल, मोनू, कमल अरोड़ा, सतीश अग्रवाल, रमेश कुमार बृजपाल, पवन शर्मा, मोहनलाल, मनोज मंडल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed