फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Investigation is going on as to whose role was in preparing the fake will

Haridwar News: फर्जी वसीयतनामा तैयार करने में किसकी रही भूमिका चल रही जांच

Tue, 22 Oct 2024 05:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Investigation is going on as to whose role was in preparing the fake will
I
विज्ञापन

II- कनखल थाना क्षेत्र में संपत्ति हड़पने के लिए की थी महंत की हत्या
I
I

I
I-महंत गोविंदा दास का नहीं मिला शव, कई की भूमिका की जांच
I
Iकनखल थाना क्षेत्र में श्रद्धा भक्ति आश्रम के महंत गोविंद दास की हत्या के बाद शव तलाश करने के लिए पुलिस ने दूसरे दिन भी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चल पाया। इसके साथ ही फर्जी वसीयत तैयार करने वाले लोगों की पहचान करनी भी पुलिस ने शुरू कर दी है। फरार आरोपियों का भी अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का दावा है कि इस प्रकरण में शामिल सभी लोगों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।
I
I
I
Iपुलिस ने श्रद्धा भक्ति आश्रम ज्ञानलोक कॉलोनी कनखल के महंत गोविंद दास की बीते एक जून को अशोक कुमार निवासी गली नंबर-2 दुर्गापुरी एक्टेंशन शहादरा थाना ज्योतिनगर दिल्ली, ललित निवासी पृथ्वी विहार नियर एफसीआई गोदाम मेरठ रोड थाना 32 सेक्टर करनाल हरियाणा, प्रॉपर्टी डीलर संजीव कुमार त्यागी निवासी मुडैत थाना मंगलौर, योगी रामगोपाल नाथ उर्फ गोपाल सिंह निवासी ग्राम कोहरा थाना सजेती तहसील घाटमपुर जिला कानपुर यूपी ने हत्या कर दी थी। नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद गोला घोंटकर हत्या कर शव को बैरागी कैंप में गंगा में फेंका था।
विज्ञापन

I
Iपुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेजने के बाद अब महंत के शव की खोजबीन शुरू की। पहले दिन बैरागी कैंप क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया, मगर कुछ पता नहीं चल सका। दूसरे दिन सोमवार को भी खोजबीन की गई, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस की पड़ताल में फर्जी वसीयतनामा करने में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस चिह्नित कर रही है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article