फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Interstate thief gang warrior

अंतर्राज्यीय चोर गैंग का सरगना हत्थे चढ़ा

Wed, 26 Apr 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 26 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे अंतर्राज्यीय चोर गैंग के सरगना एवं एक सदस्य चढ़ा है, जबकि गैंग के चार सदस्य गिरफ्त में नहीं आ पाए। वेस्ट यूपी के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले सरगना-सदस्य की निशानदेही पर मेरठ से कई लाख के सोने-चांदी के जेवरात एवं 80 हजार की रकम बरामद हुई है। ये गैंग दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड में सक्रिय है और करीब दो सौ से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


कोतवाली ज्वालापुर कैंपस में पत्रकार वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि ज्वालापुर एवं कनखल में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे में जुटी पुलिस को दो इंडिगो कार के नंबर मिले थे। मंगलवार देर रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि उस नंबर की एक कार रुडकी की ओर से आ रही है। रेल चौकी प्रभारी कैलाश बिष्ट ने रानीपुर झाल पर इंडिगो कार पकड़ ली। उसमें दो युवक हत्थे चढ़ गए, जबकि दो फरार हो गए। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अमित पुत्र बृजकुमार एवं अजीत पुत्र मलखान निवासीगण काबिलीगेट मवाना मेरठ यूपी बताया। पूछताछ में कबूला कि उन्होंने फरवरी से अब तक हरिद्वार में चोरी की पांच घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर मवाना पहुंचकर चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात और अस्सी हजार की रकम बरामद कर ली। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गैंग के सदस्य कपिल पुत्र भारतवीर, सोनू पुत्र रामानंद निवासीगण खालिदपुर फलावदा मेरठ एवं मोईनुददीन उर्फ मीनू पुत्र अलीमुददीन निवासी जाकिर कालोनी मुरादाबाद एवं साहिल फरार हैं। बताया कि ये गैंग कई राज्यों में करीब दो सौ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फरार चल रहे सदस्यों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस जुटी हुई है।  
विज्ञापन

     
इतने जेवरात- नगदी हुए बरामद      
सोने की छह चूडी, लॉकेट, मंगल सूत्र, सोने की अंगूठी, दो जोडी टॉप्स, दो अंगूठी (पुरुष), दो सोने की चेन, एक किट्टी सेट, एक गले का हार, चांदी की कटोरी-चम्मच, 16 चांदी के सिक्के, तीन जोड़ी पायल, चार हीरे की अंगूठी, एक जोड़ी डायमंड टॉप्स, एक मंगलसूत्र डायमंड एवं अस्सी हजार बरामद हुए है। इन्होंने राजलोक विहार निवासी मोबाइल कारोबारी योगेश वाधवा, मीना एनक्लेव निवासी कंबल कारोबारी विकास गुलाटी, कनखल के पुरुषोत्तम विहार निवासी गौरव गुप्ता, महेंद्र एनक्लेव मिश्रा गार्डन निवासी रवि एवं सुखधाम कुटी में चोरी की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

     
और जेवरात और नगदी की रिकवरी संभव     
पुलिस का तर्क है कि फरार चल रहे गैंग के सदस्यों के कब्जे में अभी और जेवरात व नगदी है। उनके पकड़ में आने पर ही रिकवरी हो सकती है। कोतवाली में जब पुलिस खुलासा कर रही थी तब पीड़ित योगेश वाधवा, रवि मौजूद थे। एक पीड़ित रवि ने तो गुस्से में चोरों को गालियां भी दी। पुलिस ने उसे जैसे तैसे संभाला।       

ये है चोरी का स्टाइल      
वेस्ट यूपी का ये गैंग बेहद ही मंझा हुआ है। ये एक मुड़े हुए सरिये के दम पर बेहतर से बेहतर लॉक को पल भर में चटका देते हैं। शुगर का मरीज गैंग सरगना अमित रैकी करता है और बाहर खड़े होकर निगेहबानी करता है। गैंग के बाकी सदस्य चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देते हैं। ये घूमते- फिरते चोरी करते हैं। जिस घर के दरवाजे पर ताला लगा मिल जाए बस उसे निशाना बना लेते हैं। अमित और अजीत पेशे से चालक हैं।

ऐसे पकड़े गए ये शातिर       
कनखल में हुई चोरी में साफ- साफ दिखाई दिया कि चोर एक कार से उतर रहे है। बस पुलिस को यहीं से लीड मिल गई। पुुलिस ने पूरे शहर में उस टाइम के अनुसार सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तब उन्हें वेस्ट यूपी के मेरठ के नंबर की इंडिगो कार मिल गई। बस फिर क्या था। कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आखिरकार चोरों के सरगना अमित तक पहुंच गई। हालांकि, कार अभी भी असली मालिक के नाम पर थी, पर लोन चल रहा था। रजिस्टर्ड कार मालिक के जरिये ही पुलिस सरगना तक पहुंच गई।       


पुलिस पर इनाम की बौझार      
पुलिस टीम को गढ़वाल रेंज डीआईजी पुष्पक ज्योति ने पांच और एसएसपी ने ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाल अमरजीत सिंह, सीआईयू प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा, एसओ कनखल नत्थी लाल उनियाल, एसआई धीरज टम्टा, कैलाश बिष्ट, जगमोहन रमोला, प्रदीप मलिक, एसआई रणजीत सिंह, एसआई नवल सिंह, मोहित, संदीप, प्रमोद कुमार, हरवीर सिंह, पदम, सतेंद्र चौधरी, नीरज राणा, विकास, प्रमोद कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed