{"_id":"617966a73a90a4186c566055","slug":"integration-of-drinking-water-corporation-and-water-institute-haridwar-news-drn394582887","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईई कार्यालय के बाहर कर्मियों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईई कार्यालय के बाहर कर्मियों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
ईई कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पेयजल निगम के आह्वान पर तीन दिवसीय धरने के आखिरी दिन बुधवार को हरिद्वार जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्माण शाखा अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने पेयजल निगम और जलसंस्थान का एकीकरण करते हुए राजकीयकरण करने की मांग की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एकीकरण एवं राजकीयकरण को लेकर कर्मचारी काफी समय से आंदोलित हैं। राजकीयकरण होने से अधिष्ठापन व्यय में कटौती होगी, जो राज्य के लिए लाभकारी होगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मंगलवार को पेयजल मंत्री के साथ बैठक हुई। सेंटेज व्यवस्था समाप्त करते हुए वेतन एवं पेंशन का भुगतान कोषागार के माध्यम से सहमति हुई। लेकिन, बैठक का कार्यवृत्त जारी नहीं हुआ है। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुमार गौरव और संचालन बृजपाल शर्मा ने किया।
प्रदर्शन में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मौ मीसम, एमके करारा, प्रसाद शर्मा, आशीष चौहान, शलभ मित्तल, वाईपी सिंह, अंचित पाराशर, सचिन कुमार, दीक्षा नौटियाल, ज्योति जोशी, गीता भवानी, वैजन्ती आर्या, आरके शर्मा, सुप्रिया कुलश्रेष्ठ, मंगल सिंह नेगी, मो अनस, मो परवेज, मो सलमान, सचिन कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।