फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Instructions to prevent bootlegging

अवैध शराब की बिक्री रोकने के निर्देश

Fri, 03 Feb 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 03 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने चुनावों के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कई टीमें बनाई हैं। जिले को तीन जोन में बांटा गया है।  

अपर जिलाधिकारी ललित मोहन मिश्रा को इस अभियान का नोडल अधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। इन दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में जोनल और मोबाइल स्क्वायड टीमें गठित की गई हैं। इसके लिए  लक्सर, रुड़की और हरिद्वार तीन जोन बनाए गए हैं।  लक्सर जोन में कोतवाल वाईपीएस  भदौरिया, प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी लक्सर दिगम्बर कुमार भारती, रुड़की के आबकारी निरीक्षक एसएस पत्तियाल,  दारोगा राजेश कुमार आदि शामिल किए गए हैं।  रुड़की जोन के लिए कोतवाल ऐश्वर्य पाल और सूर्यभूषण नेगी, उपनिरीक्षक विक्रम रावत, प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ध्यानी, वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल सिंह, आबकारी निरीक्षक एसएस पत्तियाल और हरिद्वार जोन  के लिए पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार जोशी और प्रदीप बिष्ट वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप उनियाल, आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान, वन क्षेत्राधिकारी यशपाल सिंह राठौर, आबकारी सिपाही धन सिंह और प्रमिल शामिल हैं। तीन क्षेत्रों झबरेड़ा, भगवानपुर और हरिद्वार ग्रामीण के लिए मोबाइल स्कवायड टीम बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed