{"_id":"62cb0cb7a9336916131e2b1f","slug":"install-led-lights-on-the-kanwar-track-route-till-12-haridwar-news-drn4168446178","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 तक कांवड़ पटरी मार्ग पर लगाएं एईडी लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 तक कांवड़ पटरी मार्ग पर लगाएं एईडी लाइटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व बीएस बुदियाल ने कहा कि 12 जुलाई तक कांवड़ पटरी मार्ग पर हर हाल में एलईडी लाइटें लगा दी जाएं। उन्होंने गंगनहर के किनारों पर टूटी रेलिंग को भी तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
रविवार को अपर जिलाधिकारी बीएस बुदियाल ने एसडीएम पूरण सिंह राणा के साथ सीसीआर टावर से लेकर यूपी बॉर्डर के मोहमदपुर झाल तक कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने नहर पटरी की मरम्मत का कार्य पटरी के किनारे खड़ी घास और झाड़ियों के काटने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विद्युत लाइन एवं पथ प्रकाश के लिए लगाए गए पोलों पर 12 जुलाई तक एलईडी लाइट लगा दें।
उन्होंने प्रेम नगर आश्रम, ऋषिकुल मैदान के पास टूटी गंगनहर किनारे की रेलिंग को तत्काल प्रभाव से सही करने के लिए कहा। इस मौके पर सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता मंजू लता, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी, पेयजल के सहायक अभियंता दिनेश कुमार, एनएचआईए अधिशासी अभियंता सतबीर, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार आदि मौजूद रहे।