फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Inspection of works of irrigation department

सिंचाई विभाग के कामों का किया निरीक्षण

Sat, 25 Apr 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Inspection of works of irrigation department
कुंभ कार्यों का निरीक्षण करते कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत । - फोटो : HARIDWAR
कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने गंगनहर की पटरी पर शुरू किए गए चौड़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में किए गए कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही काम में तेजी लाने और अगले तीन दिन में सभी विभागों को अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत शनिवार शाम गंगनहर की पटरी पर ज्वालापुर से नारसन तक किए जा रहे चौड़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को काम तेजी से करने के निर्देश दिए। कई जगह पूर्व में किए गए कार्यों में अनियमितता पाई गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सवाल-जवाब भी किए। कुंभ मेला अधिकारी ने कहा कि जैसे जैसे लॉकडाउन से छूट मिल रही है, कुंभ के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गंगनहर की पटरी पर बहादराबाद, मेहवड़, रुड़की और नारसन सहित कई स्थानों पर बंद पड़े कार्यों को दोबारा शुरू कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे गुणवत्तापरक कार्य तेजी से शुरू करें। अगर कहीं भी कमी पाई जाएगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने रानीपुर झाल के पास गंगनहर पर बनाए जा रहे पुल के पाइलिंग और ड्रिलिंग के कामों को भी देखा। इस दौरान कोरोना के दौरान अपनाए जाने वाले सभी एहतियात का पालन करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह, डॉ. ललित नारायण मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता डीके सिंह, तकनीकी सेल के एई अनंत सैनी ओर मेला अधिष्ठान के ओएसडी महेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed