{"_id":"b22d410653b1765c2d467c09d679ebcb","slug":"innova-and-tempo-killed-in-clash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा और टैंपो की भिड़ंत में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा और टैंपो की भिड़ंत में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर टैंपो और इनोवा की भिड़ंत में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि छह सवारियां घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। सभी घायल भारापुर भौरी गांव के रहने वाले हैं। जबकि मृतक की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
हाईवे पर बेलड़ा गांव के समीप देर शाम एक इनोवा कार व सवारियों से भरे टैंपो की आमने सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। करीब 55 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सिविल लाइंस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायलों की शिनाख्त राजेंद्र पुत्र जगपाल, डोली पुत्री राजपाल, रानी पत्नी लोकेश, किरण पुत्री लाहौर सिंह, मंजू पत्नी विकास कुमार व एक अज्ञात के रूप में की।
विज्ञापन
जबकि मृतक की भी शिनाख्त नहीं हो पाई। उसका शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। कोतवाली सिविल लाइंस के एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि सभी घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है, मृतक की शिनाख्त का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन