{"_id":"61951624eb26273d15141c2a","slug":"information-about-government-schemes-given-to-villagers-haridwar-news-drn396329751","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालढांग में लगा शिविर, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालढांग में लगा शिविर, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को लालढांग राजकीय इंटर कालेज में बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कई समस्याएं मौके पर ही निस्तारण किया।
शिविर में सामाजिक पेंशन, राशन कार्ड, और रोजगार के लिए पंजीकरण किए गए। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से संचालित करियर काउंसिलिंग स्कीम के तहत 45 युवाओं ने आवेदन किया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 10 लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए। वृद्धा, विधवा, विकलांग और किसान पेंशन के 12 आवेदन जमा हुए। मनरेगा के अंतर्गत 200 रोजगार कार्ड जारी किए और 150 ग्रामीणों ने मनरेगा में रोजगार के लिए आवेदन किया। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने शिविर में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी।
उन्होंने स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार उत्पाद को विपणन के लिए बाजार उपलब्ध कराने को अधिकारियों को निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि लालढांग क्षेत्र के लाभार्थी जिन्हें विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाना है उनकी सूची ब्लाक में उपलब्ध कराएं। शिविर में सेवायोजन, समाज कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, खाद्यान व उद्यान विभाग के स्टाल लगाए गए। शिविर में डीडीओ पुष्पेेंद्र चौहान, बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज, डीपीआरओ रमेश त्रिपाठी, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र राणा, ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश पिंगल आदि मौजूद रहे।