फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   India and Nepal have many similarities: Yadav

भारत और नेपाल में हैं काफी समानताएं: यादव

Sat, 23 Nov 2019 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
India and Nepal have many similarities: Yadav
पतंजलि योगपीठ स्थित आयुर्वेद भवन के सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में नेपाल के उप प्रधानमंत्र - फोटो : HARIDWAR
नेपाल के उपप्रधानमंत्री उपेंद्र यादव ने कहा कि अलग-अलग राष्ट्र होने के बावजूद दोनों देशों में काफी समानताएं हैं। उन्होंने कहा कि भौगोलिक समानताओं के साथ-साथ भारत और नेपाल की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता, पहनावा दोनों राष्ट्रों के महान व्यक्तियों, नदियों से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है। वहीं, काला पानी सीमा विवाद पर उन्होंने कहा कि दोनों देश इस मुद्दे को लेकर बैठेंगे तो हल निकल आएगा।
विज्ञापन

उपेंद्र यादव शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ में आयोजित अपने सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भारत और नेपाल के साथ-साथ संपूर्ण विश्व के लिए पतंजलि का अभूतपूर्व योगदान रहा है। नेपाल और भारत में जड़ी-बूटियों की बहुलता है, जो विश्व को आरोग्य प्रदान कर रही है। आधुनिक परिवेश में पतंजलि अनुसंधान संस्थान के माध्यम से प्राचीन योग और आयुर्वेद को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर नया स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि नेपाल और भारत को मित्रता व एकता विरासत में मिली है। दोनों राष्ट्र पूर्ण सद्भाव व संपूर्ण एकता के साथ प्रगति के सोपान चढ़ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्तमान नेपाल सरकार, उपप्रधानमंत्री उपेंद्र यादव के नेतृत्व में नेपाल को उस ऊंचाई पर लेकर जाएगी, जहां नेपाल की तीन करोड़ जनसंख्या उसे देखना चाहती है। इस दौरान पत्रकारों के काला पानी सीमा विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में नेपाल के डिप्टी पीएम ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है। दोनों पड़ोसी देश है, जिससे थोड़ा बहुत तो हो जाता है। उम्मीद है कि इस मुद्दे पर दोनों देश बैठेंगे तो हल जरूर निकल आएगा। इस मौके पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज, पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल, रजिस्ट्रार प्रवीण पूनिया, पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के प्राचार्य डॉ. डीएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed