फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   In the case of dengue patients has Kdkdi

खड़खड़ी में डेंगू के मरीज का मामला आया

Sat, 23 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sat, 23 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। खड़खड़ी निवासी एक युवक को डेंगू होने का मामला सामने आया है। युवक की प्लेटलेट्स 60 हजार तक पहुंच गई है। पहले हरिद्वार में निजी अस्पताल में इलाज चलाया जा रहा था, गंभीर हालत में युवक को जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग तक सूचना नहीं पहुंची है।

विज्ञापन

शहर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। डेंगू से पीड़ित मरीज का पहला मामला सामने आया है। जिसमें खड़खड़ी रामगढ़ निवासी प्रिंस (27) पुत्र शंकर को बुखार के चलते हुए ज्वालापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रिंस की जांच में प्लेटलेट्स गिरने लगी। जिसमें 60 हजार प्लेटलेट्स तक पहुंच गई। जहां हालत में सुधार न होने पर प्रिंस को डेंगू बताया गया। जहां उसे जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया। प्रिंस के आसपास के निवासी संदीप और रूचिर ने बताया कि उसे डेंगू हो गया। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग को अभी डेंगू होने के मामले में जानकारी नहीं हो सकी। सीएमओ डा. बीएस जंगपांगी का कहना है कि निजी अस्पताल प्रबंधकों को डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों की रिपोर्ट देने के लिए निर्देश जारी है। मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------
डेंगू के प्रति मंत्री ने ली बैठक
डेंगू के लक्षण
- शरीर के जोड़ों व माथे में तेज दर्द।
- ठंड के साथ तेज बुखार चढना।
- सिर मासपेशियों तथा जोड़ों में तेज दर्ज।
- अत्यधिक कमजोरी व भूख कम लगना।
- शरीर में सूजन आना।
- ब्लड प्रेशर कम होना और जी मिचलाना
- मुंह का स्वाद खराब होना।
- गले में दर्द व जुकाम लग जाना।
- चेहरे, गर्दन व छाती में दाने व चकते पडना।
-----------
सीएमओ डा. बीएस जंगपांगी ने बताया कि डेंगू के प्रति देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक ली है। जहां पर डेंगू के प्रति निपटने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए है। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से निर्देश जारी है कि डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान में तेजी लाए। कोताही बर्दास्त नहीं होने दी जाए, कीटनाशकों का छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
 जोगेंद्र मावी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed