{"_id":"620e8af411e13f409520518b","slug":"in-tehri-displaced-the-occupancy-will-be-removed-from-the-drain-haridwar-news-drn4043465105","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी विस्थापित में निकासी नाले पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी विस्थापित में निकासी नाले पर अवैध कब्जा
विज्ञापन
टिहरी विस्थापित कालोनी में नाले पर कब्जे की शिकायत पर निरीक्षण करते एसडीएम पूरण सिंह राणा ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी विस्थापित कालोनी में नाले पर कब्जे की शिकायत पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने निकासी नाले पर अवैध कब्जा पाया और नगर पालिका प्रशासन को अवैध कब्जा हटाकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र के टिहरी विस्थापित के लोगों की ओर से एसडीएम पूरण सिंह को निकासी नाले पर कब्जा करने की शिकायत की गई थी। जिसमें कॉलोनी की रानीपुर गली नंबर ए-7 और ए-8 पर एक पशुपालक की ओर से नाले पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया गया था। आरोप था कि निकासी नाले पर गोबर डालने के साथ ही उस पर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसके कारण नाले से घरों से निकलने वाली गंदे पानी की निकासी बंद ठप हो गई है। निकासी नहीं होने से गंदा पानी खुले स्थान पर इधर-उधर जमा हो जाता है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने मौके का निरीक्षण किया। जिस पर शिकायत सही पाई गई। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जे को हटाने के आदेश नगर पालिका प्रशासन को दिए गए हैं।